गदरपुर: गदरपुर में लेडी स्मैक स्मगलर आज पुलिस के हत्थे चड़ गई। पुलिस को लेडी स्मैक स्मगलर की लंबे समय से तलाश थी। कई बार पुलिस ने पकड़ने के लिए छापेमारी भी की, लेकिन वो हर बार पुलिस का चकमा देकर फरार हो जाती थी। इस पर पुलिस ने पूरी योजना से लेडी स्मगलर को दबोव लिया।
इन दिनों पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। जबलपुर पुलिस को आज उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब एक महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जानकारी के अनुसार महिला की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी, लेकिन आज पुलिस ने महिला को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस के लिए महिला स्कैम स्मगलर लंबे समय से परेशानी का सबब बनी हुई थी। उसकी जानकारी पुलिस काफी पहले से थी, लेकिन कभी उसे पकड़ नहीं पाई।