Viral Video: ट्रेन में मजदूरों को देख इमोशनल हुए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल

Labourers Video Viral: दुनिया में कई लोग ऐसे भी है जिन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों की आंखें नम कर दी।
दरअसल एक तरफ लोग खाने में आनाकानी करते है तो वहीं दूसरी तरफ ये वीडियो दुनिया की कड़वी सच्चाई को दर्शाता है। इस वीडियो में कुछ मजदूर केवल भूख मिटाने के लिए सादा खाना खाते दिख रहे हैं। चलती ट्रेन का ये नजारा गरीबों की हकीकत को दर्शाता है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।
ट्रेन के फ्लोर पर नमक-रोटी और मिर्च खा रहे मजदूर
वायरल वीडियो में मजदूर ट्रेन के फर्श पर बैठे हैं। उनके पास कोई खास डिश नहीं है। खाने को केवल सूखी रोटी-नमक और हरी मिर्च है। वो एक पत्ते में नमक-रोटी खा रहे हैं। मजदूरों की ये दशा देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी इमोशनल नजर आए। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो वायरल पर एक ने कहा, “कुछ लोग स्वाद ढूंढते हैं, यह लोग बस भूख मिटाते हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “किसी के लिए नमक*रोटी भी बहुत बड़ी बात है।” अन्य यूजर ने कहा,”भगवान ऐसी गरीबी किसी को न दें।”