दरअसल 22 सितंबर को राजवीर पुत्र मान सिंह निवासी दिव्य विहार, धर्मपुर थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा चौकी नेहरू कॉलोनी को सूचना दी कि उनका 4 वर्षीय पुत्र हर्षित, जो घर के पास खेल रहा था, अचानक कहीं चला गया, जिसे परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला। उक्त सूचना पर चौकी नेहरु कोलोनी पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश की गई।
वहीं शाम को थाना नेहरु कोलोनी को सूचना मिली की अम्बीवाला गुरुद्वारा के पास कुएं में एक बच्चा डूबा हुआ है। जिसकी सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी और फायर स्टेशन देहरादून से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा रस्सी की सहायता से कुँए में उतरकर उक्त बच्चे को बाहर निकाला, मौके पर राजवीर द्वारा मृतक बच्चे की पहचान अपने पुत्र हर्षित के रूप में की गई। बच्चे को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त गुरुद्वारा मृतक बच्चे के घर से कुछ दूरी पर है।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया बच्चे का खेलते हुए कुँए के पास जाने व उसमें गिरने से मौत होना बताया।
वहीं मृतक बच्चे के परिजनों न किसी प्रकार की पुलिस कार्यवाही से इंकार किया गया है। आवश्यक कार्यवाही कर बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।