Haridwar News

हरिद्वार में Kumbh Mela 2027 की तैयारी तेज़!, Har Ki Pauri पर बनेगा अस्थायी रैंप

Kumbh Mela 2027 News: हरिद्वार में कुंभ मेले 2027 की तैयारियां तेज़ हो गई है। इसी को लेकर हर की पौड़ी (Har Ki Pauri ) पर तीन अस्थानी रैंप बनाने की तैयारी है। इसको बनाने के लिए करीब 139.60 लाख रुपए खर्च होंगे। इसे दो महीने के अंदर निर्माण किया जाएगा। हर की पौड़ी पर बनने वाले ये रैंप ब्रह्म कुंड में स्नान करने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए बनाए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण में भी ये कारगर साबित हो सकते हैं।

हरिद्वार में Kumbh Mela 2027 की तैयारी तेज़!, Har Ki Pauri पर बनेगा अस्थायी रैंप

दरअसल हर की पौड़ी पर रैंप का निर्माण कुंभ मेला 2027 को देखकर किया जा रहा है। इन अस्थायी रैंप का निर्माण तीन अस्थायी स्टील सेतु पुलों के लिए किया जाएगा। इससे कुंभ मेले के समय भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। कुंभ मेला शुरू होने के दो महीने पहले ही इसके बनकर तैयार होने की संभावना है।

200 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा होगा रैंप

ये परियोजना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इस बार कुंभ मेला 2027 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने का अनुमान है। तीन अस्थायी स्टील सेतु पुलों के लिए तीन अस्थायी रैंप को बनाया जा रहा है। हर एक रैंप 200 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा होगा। रैंप के निर्माण को स्वीकृति भी मिल गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें