Haridwar News

Kumbh Mela 2027 की तैयारिया शुरू!, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया निरीक्षण

Kumbh Mela 2027: आज 12 सितंबर यानी शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने हरिद्वार में 2027 कुंभ मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Kumbh Mela 2027 Chief Secretary Anand Vardhan inspected

Kumbh Mela 2027 की तैयारिया शुरू!

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए जिन घाटों पर रेलिंग नहीं लगाई गई है। उन घाटों पर संबंधित अधिकारियों को रेलिंग लगाने के निर्देश दिए।

Kumbh Mela 2027 के लिए मुख्य सचिव ने आनंद वर्धन ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने हरकी पैड़ी, गौरी शंकर द्वीप, नमामि गंगे चंडी घाट, मोक्ष घाट, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, पंतद्वीप और सीसीआर मेला कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि 2027 का कुंभ दिव्य और भव्य ढंग से आयोजित किया जाए। इसलिए सभी स्थायी और अस्थायी कार्य दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

Kumbh Mela 2027 Chief Secretary Anand Vardhan inspected

सड़क चौड़ीकरण से लेकर परियोजनाओं का लिया जायजा

मुख्य सचिव ने नजीबाबाद हाईवे पर गौरी पार्किंग स्थल में मल्टी मॉडल हब, चंडी देवी मंदिर तक रोपवे, नीलधारा में कल्चरल हब और लेजर शो की योजना, नमामिः गंगे घाट नीलधारा में लेजर शो, बैरागी कैंप क्षेत्र में अखाड़ों और धार्मिक संस्थाओं के लिए कैंपिंग व्यवस्था, नए घाटों का निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और कैनाल फ्रंट डेवलपमेंट जैसी परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

इसके अलावा उन्होंने आईरिस सेतु से यंत्र मंदिर होते हुए मातृ सदन तक सड़क सुदृढ़ीकरण, नक्षत्र वाटिका के पास पार्किंग और पैदल स्थायी पुल निर्माण, कनखल श्मशान घाट के सामने अतिरिक्त स्थायी सेतु, आनंदमयी पुलिया से जान्ह्वी डेल होटल तक सड़क निर्माण, झंडा चौक कनखल मार्ग चौड़ीकरण और खड़खड़ी श्मशान घाट को चमगादड़ टापू से जोड़ने वाले स्थायी पुल निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें