
Kuldeep Yadav Wedding Card: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बॉलर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav Marriage) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस दौरान उन्होंने शादी के लिए उत्तराखंड को चुना है। 14 मार्च को वो मसूरी(Mussoorie) के एक रिजॉर्ट में शादी रचाएंगे। जहां क्रिकेट से कई सितारों की पहुंचने की उम्मीद है। आज यानी 12 मार्च को वो देहरादून पहुंच गए है। इसी बीच अब उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- शादी के लिए देहरादून पहुंचे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, वेडिंग में कई सितारें होंगे शामिल
कुलदीप यादव की शादी का कार्ड आया सामने, देखिए Kuldeep Yadav Wedding Card
कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। क्रिकेटर मसूरी (Mussoorie) के एक रिजॉर्ट में शादी करने जा रहे हैं।

कुलदीप यादव दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचे। जहां CAU कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि दोनों की बीते साल चार जून को सगाई हुई थी। इसी बीच उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है। जिसमें शादी की रस्मों की तारीख आदि की जानकारी दी गई है।

कब से शुरू है शादी की रस्में? Kuldeep Yadav Marriage
शादी की रस्मों की बात करें तो कल यानी 13 मार्च से ये शुरू हो जाएंगी। 13 मार्च को जहां हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी। तो वहीं 14 मार्च को विवाह। बताते चलें कि परिवार के बाकी सदस्य भी मसूरी पहुंच चुके हैं। कुलदीप भी CAU दफ्तर से सीधा मसूरी के लिए रवाना हो गए थे।
रोहित शर्मा, सुर्यकुमार यादव आदि होंगे शामिल
विवाह समारोह में करीब 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर सहित कई भारतीय क्रिकेटर उपस्थित रह सकते हैं। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा।