Pauri Garhwal News

घर से माता-पिता के सामने डेढ़ साल की मासूम को उठाकर ले गया गुलदार, बनाया निवाला

Kotdwar News: कोटद्वार में शनिवार शाम एक डेढ़ साल की बच्ची को घर के सामने से गुलदार उठाकर ले गया। रात नौ बचे बच्ची का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घर से माता-पिता के सामने मासूम को उठाकर ले गया गुलदार Kotdwar News

दरअसल ये पूरा मामला विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार का है। यहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल की पोती याशिका शाम को अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में थी। तभी अचानक से गुलदार ने याशिका पर झपटा मार दिया। माता-पिता की आंखों के सामने गुलदार बच्ची को उठाकर ले गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद बच्ची की तलाश में जंगल में दौड़े।

गुलदार ने बनाया निवाला

काफी छानबीन करने पर लोगों को याशिका मिली। लेकिन तब तक गुलदार उसे निवाला बना चुका था। रात नौ बजे याशिका का शव बुरी हालत में मिला। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। ये घटना लैंसडौन वन विभाग के पालकोट जंगल इलाके की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें