UttarakhandBig NewsPauri Garhwal

कोटद्वार: चारा पत्ती लेने जंगल में गई महिला पर हाथी ने किया हमला, हालत गंभीर

पौड़ी जनपद के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला को अपनी सूंड में उठाकर पटक दिया। जिसके बाद आनन- फानन में महिला के परिजनों ने महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

हाथी ने किया महिला पर हमला

जानकारी केअनुसार सुलोचना देवी (55) स्नेह कोटड़ीढांग पत्नी स्व पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई हुई थी। इस दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर हाथी ने सुलोचना देवी पर हमला कर दिया। महिला के साथ जंगल में गई हुई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी भाग गया।

महिला की हालत गंभीर

महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और महिला के परिजनों को दी। परिजनों ने आनन- फानन में महिला को बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम से रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले से महिला घायल हुई है। महिला का उपचार चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button