Dehradun NewsHighlight

कोटक महिंद्रा बैंक ने भेजी धराली के लिए राहत सामग्री, सीएम धामी ने किया रवाना

कोटक महिंद्रा बैंक ने धराली के लिए राहत सामग्री भेजी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी आपदा राहत सामग्री को रवाना किया।

कोटक महिंद्रा बैंक ने भेजी धराली के लिए राहत सामग्री

कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सी.एस.आर के अंतर्गत 10 से 12 दिनों तक के लिए पर्याप्त कच्चा राशन-आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं जैसे टूथपेस्ट, नहाने और कपड़े धोने का साबुन दिए गए हैं।

सीएम धामी ने जताया आभार

सीएम ने कोटक महिंद्रा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दुख की घड़ी में पूरा राज्य आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें : आपदा प्रभावितों के लिए धामी सरकार का बड़ा ऐलान, देने जा रही ये सुविधाएं

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें