NationalHighlight

Kolkata Doctor Case: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

आर जी कर रेप मर्डर केस( Kolkata Doctor Case) में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने ये फैसला 50 गवाहों के बयान, सीबीआई के ओर से सबूत पेश किए जाने और फरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दिया है। आखिरी बहस नौ जनवरी को की गई। जिसमें संजय राय को सीबीआई द्वारा मौत की सजा( Kolkata Doctor Rape Murder Case Verdict) की मांग की गई। ऐसे में कोर्ट ने भी आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। 20 जनवरी को इस मामले में सजा सुनाई जाएगी।

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार ( Kolkata Doctor Rape Murder Case Verdict)

बीते दिन करीब एक बजे मुख्य आरोपी संजय रॉय को कोर्ट में पेश किया गया। सजा पर दोनों पक्षों के वकीलों ने बहस की। जिसके बाद सजा सुनाई गई। इस केस की सुनवाई पर पीड़िता के पिता ने असंतोष जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने सीबीआई की जांच पर भी सवाल उठाए है। पीड़िता के पिता की माने तो उनके वकील और CBI ने उनसे कहा कि कोर्ट में नहीं जा सकते है। कोर्ट में क्या चल रहा है उन्हे नहीं पता। साथ ही सीबीआई ने भी उन्हें कभी नहीं बुलाया।

पीड़िता के पिता ने उठाए सवाल

जांच टीम केवल एक या दो बार घर आई। जांच पर सवाल पूछने पर वो कहते कि जांच चल रही है। इसके अलावा पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि जो उस रात ड्यूटी पर मौजूद लोग थे उनसे पूछताछ नहीं की गई। साथ ही बेटी के गर्दन पर काटने के निशान थे। लेकिन वहां से स्वाब नहीं लिया गया। सीबीआई ने कोशिश नहीं की। डीएनए रिपरोट में चार लड़कों और एक लड़की की मौजूदगी है। पीड़िता के पिता चाहते है कि इस केस के सभी आरोपियों को सजा मिले।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें