देहरादून- बजट सत्र के तीसरे दिन सरकार को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो के सवालों से जूझना पड़ा। इस सबके बीच लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह ने राज्य की माली हालत के लिए राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया।
दिलीप सिंह भारतीय दर्शन के एक घटक चार्वाक दर्शन के श्लोक से पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसा। दिलीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से सिंद्धांत रहा है या जीवेत सुखं जीवेत, ऋणम् कृत्वा घृतम् पिवेत।
दिलीप सिंह ने पिछली सरकार पर उधार लेकर खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसी की नीतियों की वजह से आज राज्य की माली हालत इतनी खराब है।