देहरादून- कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह 11 मई को कांग्रेस की कमान संभालेंगे। जब से अलग राज्य बना है तब से लेकर अब तक लगातार चकराता का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रीतम सिंह पर अब कांग्रेस आलाकमान ने भंरोसा किया है।
दरअसल इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने काग्रेस को बुरी तरह पटखनी दी है। 70 विधानसभा सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ 11 विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने सूबे में कांग्रेस को मायूसी के भंवर से निकालने की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को सौंपी है।
बहरहाल 11 मई के लिए पार्टी कार्यकर्ताओँ ने खास तैयारी की है। खबर है कि देहरादून के नगर निगम में कांग्रेस कार्यकर्ता नए पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करेंगे और जुलूस के साथ प्रीतम सिंह को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन ले जाया जाएगा।
राजीव भवन मे पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और कांग्रेस को फिर से मजूबत करने का संकल्प दिलांएगे।