संवाददाता। सहसपुर विधानसभा में जहां लगातार पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय के चुनाव लड़ने पर स्थानिय कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं, तो वहीं इस विरोध को दरकिनार कर किशोर उपाध्याय आज नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। खबर है कि इस दौरान किशोर उपाध्याय के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि आर्योंदर शर्मा गुट के कार्यकर्ता किशोर उपाध्याय के नामांकन में शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि सहसपुर से आर्योंदर टिकट मांग रहे हैं टिकट न मिलने पर उनके समर्थक कांग्रेस भवन में हंगामा कर रहे है।