देहरादून- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने नोटबंदी के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। किशोर ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को देश की संप्रभुता पर हमला बताया है। किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस मसले पर कोई राय नही ली। किशोर ने माने तो ऐसा कर के प्रधानमंत्री ने संविधान की अवहेलना की है। मीडिया से मुखातिब किशोर उपाध्याय ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश को तोड़ना चाहते हैं। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तराखंड कांग्रेस अब इस निर्णय के खिलाफ राज्य व्यापी आंदोलन की तैयारी में भी है, जल्द ही नोटबंदी के खिलाफ एक आंदोलन छेड़ा जाएगा।