Haridwar NewsHighlight

बाइक की चाबी न देने पर पत्नी का सिर फर्श पर पटक-पटककर की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट

हरिद्वार पुलिस ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद से आरोपी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था.

पत्नी का सिर फर्श पर पटक-पटककर की हत्या

घटना बुग्गावाला क्षेत्र के बन्दरजूड गांव की है. पुलिस के अनुसार आरोपी इरशाद पुत्र शफक्कत का अपनी पत्नी से बाइक की चाबी न देने को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी का सिर फर्श पर पटककर महिला को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट

महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया. पुलिस ने मुखबिर की मदद से भागने की फिराक मे खड़े आरोपी पति को कुड़कावाला तिराहे से दबोचा लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें