Udham Singh Nagar NewsHighlight

छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शिक्षक ले गया जयपुर, फिर…

खटीमा से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चकरपुर क्षेत्र स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पीटीआई शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसे गुमराह कर अपने साथ जयपुर ले गया ।

छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर जयपुर ले गया शादीशुदा शिक्षक

पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया बेटी के स्कूल में उसके पीटीआई टीचर ने उसकी बेटी के साथ न केवल शारीरिक शोषण किया बल्कि उसे शादी का झांसा देकर जयपुर तक ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और उसे जयपुर घुमाने ले गया।

हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद शिक्षक को किया सस्पेंड

हिंदू संगठनों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के सामने ये मुद्दा उठाया, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर जेल भेजा जाए ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें