Dehradun NewsBig News

खानपुर विधायक ने की उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन

बजट सत्र के चौथे दिन निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा पहुंचकर उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सरकार को घेरा. खानपुर विधायक ने ‘उत्तराखंड के 22000 उपनल परिवार के साथ न्याय करो’ के पोस्टर के साथ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया.

उमेश कुमार ने की उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उपनल कर्मचारियों को ऐसा समझा जाता है जैसे वे दूसरे ग्रह या दूसरे राज्य से आए हुए लोग हो. उत्तराखंड में 2018 से उपनल कर्मचारी दरबदर भटक रहे हैं. विधायक ने कहा हाईकोर्ट ने उपनलकर्मियों के पक्ष में फैसला दिया. जिसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल करने से मना कर दिया.

मांगें पूरी नहीं होने पर दी प्रदर्शन की चेतवानी

विधायक ने कहा कि रिव्यू फाइल करो लेकिन अब रिव्यू फाइल हुए एक साल होने जा रहा है. सरकार कर्मियों के नियमितीकरण पर कोई फैसला नहीं ले पाई और ना ही उन्हें वेतन मिल रहा है. उल्टा उन्हें जीएसटी भी देना पद रहा है. विधायक ने कहा कि सरकार रिव्यू याचिका वापस लें और उन्हें उपनल कर्मचारियों नियमित करें. उन्होंने मागें पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतवानी दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें