देहरादून: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने दो दिन की हड़ताल की। हड़ताल के कारण जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, हड़ताल से बैंकों का करीब दो हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। दिक्कत यहीं पर समाप्त नहीं हुई है। बैंकों ने फिर से हड़ताल का ऐलान कर दिया है, जिससे लोगों को एक बार फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मांगों पर अमल नहीं होने की स्थिति में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें न मानीती है तो, वो 11, 12 और 13 मार्च को फिर हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी अगर मांग नहीं मानी गई, तोएक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
बैंक कर्मचारी वेतन संबंधी विसंगतियों समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिनों हड़ताल पर रहे। दो दिन की हड़ताल से प्रदेशभर में बैंकों का करीब दो हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कर्मचारियों ने सरकार पर वेतन विसंगतियों को ठीक नहीं करने का आरोप लगाया।