highlight

उत्तराखंड कैडर के IAS और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसिराजू का निधन

Former Health Secretary Keshav Desiraju

 

देहरादून : उत्तराखंड कैडर के आईएएस और पूर्व स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का शनिवार को निधन हो गया. बता दें कि केशव देसीराजू देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के पोते थे। उत्तराखंड कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी केशव देसी राजू उत्तराखंड के इतिहास में अब तक के सबसे ईमानदार अधिकारियों में से एक रहे हैं जिन पर कोई दाग नहीं लगा। उन्होंने ईमानदारी से राज्य और देश की सेवा की. उत्तराखंड में आज भी उनके कामों को याद किया जाता है और उनकी ईमानदारी छवि की याद दिलाया है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी केशव देसी राजू उत्तराखंड के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा ईमानदार और जन भावनाओं से जुड़े अधिकारी थे. वरिष्ठ पत्रकार भगीरथ शर्मा बताते हैं कि वह उनके करीबियों में से एक थे. उनके निधन की सूचना से उत्तराखंड के लोग स्तब्ध हैं. केशव देसी राजू की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का उदाहरण देते हुए बताते हैं कि उत्तराखंड के अब तक के इतिहास में देसीराजू सबसे ईमानदार और जमीनी मूल्यों को समझने वाले अधिकारी थे. वह वर्ष 1988 से 1990 तक अल्मोड़ा के डीएम रहे. उनके निधन की सूचना पर राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवियों ने दुख जताया है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में एमरजेंसी सेवा 108 की स्थापना की थी हालांकि इसका श्रेत्र राजनेताओं ने लिया है लेकिन अधिकारी केशव देसी राजू के करीबी बताते हैं कि 108 को उत्तराखंड में स्थापित करने की पूरी रणनीति केशव देसीराजू की ही थी. उनका पहाड़ों से करीबी से नाता था। वो यहां कि स्थिति को समझते थे और उन्होंने दुर्गम क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया।

Back to top button