10 महीने की मासूम ने दी चार को जिंदगी!, राजकीय सम्मान के साथ की विदाई Aalin Sherin

Kerala Youngest Organ Donor Aalin Sherin Abraham Funeral: कभी-कभी कुदरत काफी बेरहम हो जाती है, इतनी कि एक मासूम की जिंदगी को भी नहीं बकशती। हम बात कर रहे हैं 10 महीने की मासूम बच्ची की। जिसने दुनिया को अलविदा तो कहां लेकिन पांच को जिंदगी भी दे दी। बच्ची के माता पिता ने गहरे दुख के बीच अपनी बीटिया के अंग दान करने का फैसला लिया। 10 महीने की आलिन शेरिन अब्राहम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
10 महीने की मासूम ने दी पांच को जिंदगी! Kerala Youngest Organ Donor Aalin Sherin Abraham Funeral
दरअसल केरल की आलिन शेरिन अब्राहम सबसे कम उम्र की अंग दाता बन गई है। इस दौरान बच्ची के अंतिम विदाई में भारी भीड़ देखने को मिली। हर किसी की आंखें नम थीं। पूरे राजकीय सम्मान के साथ बच्ची को अंतिम विदाई दी गई। ब्रेनडेड घोषित आलिन ने पांच बच्चों को जीवनदान दिया।
10 महीने की आलिन शेरिन बनी केरल की सबसे कम उम्र की डोनर
बच्ची का लीवर, किडनी, कॉर्निया और हार्ट वॉस्व दान किए गए। एक परिवार का दुख दूसरों के लिए आशा में बदल गया। बता दें कि पांच फरवरी को बच्ची अपने माता पिता और रिश्तेदारों के साथ कार में यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
आज सुबह बड़ी संख्या में लोग आलिन को उसके घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान आलिन के माता-पिता, अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन भावुक हो गए। आलिन की किडनी एक श्रेया नाम की बच्ची को भी लगी है। उसके दादा चंद्रन भी आलिन के घर उसे श्रद्धांजलि देने आए थे।