National

Kerala New CM: VD Satheesan बने केरल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Kerala New CM VD Satheesan Oath: केरल को उसका नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री बन गए है। सतीशन को आज राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। उनके साथ 20 और मत्रियों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायक शामिल हैं।

केरल के नए सीएम बने वीडी सतीशन Kerala New CM VD Satheesan Oath

दरअसल केरल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लगभग दो हफ्ते बाद सीएम के नाम की घोषणा हुई। यूडीएफ सरकार का गठन किया गया। ऐसे में आज राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार का ये शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित हुआ।

20 और विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री के अलावा 20 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जिसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायक शामिल हैं। नई सरकार के शपथग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और वायनाड़ से सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे।

केरल में कौन-कौन बना मंत्री?

  • वीडी सतीशन (मुख्यमंत्री)
  • पीके कुन्हालीकुट्टी
  • रमेश चेन्निथला
  • के मुरलीधरन
  • सनी जोसेफ
  • मॉन्स जोसेफ
  • शिबू बेबी जॉन
  • अनूप जैकब
  • सीपी जॉन
  • एपी अनिल कुमार
  • एन समसुधीन
  • पीसी विष्णुनाथ
  • रोजी एम जॉन
  • बिंदु कृष्ण
  • एम लिजू
  • केएम शाजी
  • पीके बशीर
  • वीई अब्दुल गफूर
  • टी सिद्दीकी
  • केए तुलसी
  • ओ जे जनीश

    Uma Kothari

    उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
    Back to top button
    उत्तराखंड की हर खबर
    सबसे पहले पाने के लिए!
    📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें