National

VD Satheesan बनेंगे Kerala के मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने CM के नाम का किया ऐलान

हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव ( kerala Essembly Elections 2026 ) के रिजल्ट के करीब 10 दिन बाद आज 14 मई को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री (Kerala CM) के नाम की घोषणा कर दी है। वीडी सतीशन (VD Satheesan) को केरल का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस(Congress) के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगी। इसमें मिटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई नेता शामिल हुए थे।

वीडी सतीशन बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री Kerala CM VD Satheesan

केरल को उसका अगला मुख्यमंत्री मिल गया है। वीडी सतीशन जल्द ही केरल के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। बताते चलें कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर बहुमत का जादुई आंकड़ा पार किया। इसके बाद भी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पर देरी होने की वजह से सवाल खड़े हो रहे थे। विरोधियों ने भी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी होने को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा था।

कांग्रेस ने CM के नाम का किया ऐलान

वायनाड में कांग्रेस कार्यालय के पास प्रियंका और राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर भी लगाए घए। जिसमें आरोप लगाए गए कि दोनों नेता केसी वेणुगोपाल को केरल का मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं। जबकि राज्य में उनके खिलाफ माहौल है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें