Rudraprayag NewsHighlight

Kedarnath Yatra ने दूसरे चरण में पकड़ी रफ्तार, 17 लाख पार हुई श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ धाम की यात्रा(Kedarnath Yatra) ने दूसरे चरण में रफ्तार पकड़ ली है। हर दिन करीब 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु केदरानाथ धाम के दर्शन कर रहे हैं। अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। ज्यादातर लोग ग्रुप के साथ तीर्थयात्रा कर रहे हैं।

Kedarnath Yatra ने दूसरे चरण में पकड़ी रफ्तार

आज कल धाम का मौसम सुहावना हो रहा है। जिसके चलते तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होने के लिए भी यहां पहुंच रहे है। बताते चलें कि केदारनाथ यात्रा की रफतार बरसात के दौरान थोड़ी धीमी पड़ गई थी।

17 लाख पार हुई श्रद्धालुओं की संख्या

रोजाना पांच हजार के करीब तीर्थयात्री दर्शन करने पहुंच रहे थे। अगस्त के महीने में भूस्खलन और भूधंसाव से भी तीर्थयात्रा अच्छी खासी प्रभावित हुई थी। बारिश के चलते भी कई दिनों तक तीर्थयात्रा पर लगाम लगा था।

अभ मौसम सामान्य होने से केदारनाथ के दूसरे चरण की यात्रा ने रफतार पकड़ ली है। अभ तक टोटल 1712613 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन कर लिए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें