रुद्रप्रयाग: गुरुवार को बारिश के चलते पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर छोटी लिनचोली के पास मलबा की चपेट में आने से 15 यात्रा घायल हो गए, जिनमें से 13 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो गंभीर घायल यात्रिसों को भीमबली अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार की है।
इस घटना के बाद फिलहाल केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। हालांकि आज यात्रा को फिर से सुचारु कर दिया गया। केदारघाटी में लगातार बारिश के चलते गुरुवार को करीब साढ़े तीन बजे छोटी लिनचैली के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने से खच्चर संचालक प्रदीप अपने खच्चर के साथ खाई में जा गिरा।
खच्चर संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका खच्चर भी नहीं बचा। मलबे की चपेट में आने से 15 यात्री भी घायल हो गए। इनमें गंभीर घायल दो यात्रियों को भीमबली अस्पताल में भर्ती कराया गया। केदारनाथ और गौरीकुंड के बीच करीब एक हजार तीर्थयात्री ठहरे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसडीआरएफ और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।