Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ धाम के कपाट बंद, शीतकाल के लिए ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली, तस्वीरों में करें दर्शन

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 की सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर विधिवत रूप से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह चार बजे विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद

केदरनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी डोली भव्य यात्रा के साथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई है। परंपरा के अनुसार, डोली का पहला पड़ाव रामपुर में रहेगा, जबकि 24 अक्टूबर को वह गुप्तकाशी पहुंचेगी।

kedarnath dham kapat closed 2025

25 अक्टूबर को ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी बाबा केदार की डोली

गुप्तकाशी पहुंचने के बाद 25 अक्टूबर को बाबा केदार की डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां अगले छह महीने तक पूजा-अर्चना होगी। कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ धाम में इस साल की यात्रा समाप्त हो गई। अब शीतकाल में भक्त ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

kedarnath dham kapat closed 2025

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट बंद, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें