HighlightRudraprayag News

Kedarnath dham : आस्था पथ पर खड़े तीर्थयात्रियों को बांटा जा रहा गर्मी पानी

चारधाम यात्रा इस बार सिर्फ श्रद्धा का नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का भी परिचय दे रही है. उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते यात्रा नए मानक गढ़ रही है. खासकर केदारनाथ धाम (Kedarnath dham) में यात्रियों की सुविधा को लेकर जो व्यवस्थाएं की गई हैं, वे अनुकरणीय बन चुकी हैं.

आस्था पथ पर खड़े तीर्थयात्रियों को बांटा जा रहा गर्मी पानी

केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहते हैं. ऊंचाई और ठंड के बीच ये इंतज़ार आसान नहीं होता. लेकिन इस कठिनाई के बीच जिला प्रशासन और सुलभ इंटरनेशनल के कर्मियों ने मिलकर एक मानवीय पहल की है. मंदिर प्रांगण और आस्था पथ पर खड़े तीर्थयात्रियों को गर्म पानी वितरित किया जा रहा है.

सुलभ के कर्मी कतारों में पहुंचकर हर यात्री को हाथ में गर्म पानी दे रहे हैं, जिससे सर्द हवाओं के बीच उन्हें राहत मिल सके. यह सेवा न केवल श्रद्धालुओं को भौतिक आराम देती है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशील सोच को भी दर्शाती है. जिला प्रशासन की यह पहल यात्रियों के भीतर गहरी आस्था और भरोसे का संचार करती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें