Rudraprayag NewsHighlight

केदारनाथ धाम के रक्षक बाबा भकुंट भैरवनाथ के कपाट खुले, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

केदारनाथ धाम के रक्षक बाबा भकुंट भैरवनाथ के कपाट (Bhakunth Bhairavnath kapat opened) श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी मौजूद रहे. श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे भी लगाए.

30 अप्रैल को हुआ चारधाम यात्रा का आगाज

गौरतलब है कि ३० अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा (chardham yatra 2025) शुरू हो गई थी. 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए. जबकि बीते 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए.

बाबा भकुंट भैरवनाथ के कपाट खुले

आज शनिवार दोपहर में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज की उपस्थिति में केदारनाथ धाम के रक्षक बाबा भकुंट भैरवनाथ के कपाट इस यात्रा काल के लिए खोले गए. इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों ने भैरव नाथ की पूजा-अर्चना की. साथ ही यात्रा के सुचारू संचालन की कामना की.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें