National

UP मंत्रिमंडल विस्तार में कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग, CM Yogi को भेजा पत्र

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने उत्तर प्रदेश (UP) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने UP मंत्रिमंडल विस्तार में कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि काफी लंबे समय से कायस्थ समाज भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करता आया है। लेकिन हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। जिससे समाज के लोग निराश है।

UP मंत्रिमंडल विस्तार में कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग

पत्र में आगे कहा गया कि हमेशा से ही कायस्थ समाज ने राष्ट्रहित, सुशासन, शिक्षा, न्याय और सामाजिक जागरूकता में काफी योगदान दिया है। ऐसे में समाज को जो प्रदेश के विकास और राजनिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उसे निर्णय प्रक्रिया से दूर रखना जायज नहीं है।

CM YOGI

CM Yogi को भेजा पत्र

मुख्यमंत्री से महासभा ने मांग की है कि कैबिनेट विस्तार में कायस्थ समाज को स्थान दिया जाए। इस लेटर में डॉ. अरुण सक्सेना को कैबिनेट मंत्री, आकाश सक्सेना और सौरभ श्रीवास्तव को राज्य मंत्री बनाने का भी सुझाव दिया गया है। महासभा ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें