EntertainmentHighlight

Katrina-Vicky Son Name: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने बेटे का नाम किया रिवील, जानें मतलब

Katrina-Vicky Son Name: हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेट्स बने है। दोनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। कुछ ही समय पहले कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया। अब दोनों ने बच्चे के नाम का खुलासा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। नाम के साथ उन्होंने क्यूट सी फोटोज शेयर की है। जिसमें दोनों बेटे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

Katrina-Vicky Son Name: कैटरीना-विक्की ने बेटे का नाम किया रिवील

कैटरीना-विक्की ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “हमारी रोशनी की किरण। विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाओं का जवाब। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया बदल गई है। बहुत अभार।”

क्या है विहान का मतलब? vihaan Meaning

बता दें कि विहान का मतलब होता है सुबह। एक तरह से नई शुरुआत। ये संस्कृत मूल का शब्द है। ये नई आशा और सूर्योदय का प्रतीक है।

साल 2021 में हुई थी शादी

बताते चलें कि 9 दिसंबर 2021 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे थे। राजस्थान में दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। जिसमें घऱवालों और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 7 नवंबर, 2025 में वो पेरेंट्स बने।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें