EntertainmentBig News

बड़ी खबर!, प्रेग्नेंट हैं Katrina Kaif, पति विक्की कौशल संग इसी साल करेंगी अपने बेबी का वेलकम

Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबरों की माने खबर पक्की है कि जल्द ही वो अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले है।

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बनने वाली है। कैटरीना और विक्की कौशल(Vicky Kaushal) पेरेंट्स बनने वाले है। इसी साल दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। खबरों की माने तो सूत्रों ने ये पक्की खबर दी है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

Katrina Kaif Pregnant: प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ

दरअसल काफी समय से अभिनेत्री कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से इस बात को कंफर्म किया है वो इसी साल बच्चे को जन्म देगी। कहा जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर या नवंबर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने पहले बेबी का स्वागत करेंगे।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

हालांकि इसको लेकर अभी तक ना ही कैटरीना और विक्की कौशल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। ऐसे में फैंस को कपल की तरफ से ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है। सोशल मीडिया पर भी दोनों #KatrinaKaif और #VickyKaushal ट्रेंड कर रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें