Big NewsEntertainment

Katrina Kaif ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, पति विक्की कौशल संग फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) मां बनने वाली है। उन्होंने और विक्की कौशल(Vicky Kaushal) ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर विक्क और कैटरीना ने पेरेंट्स बनने की खुशी अपने फैंस के साथ साझा की। काफी लंबे समय से कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें चर्चाओं में थीं। अब फाइनली कपल ने ये खुशी की खबर अनाउंस कर दी है।

मां बनने वाली है Katrina Kaif Pregnant

विक्की कौशल के साथ कैटरीन ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई है। तो वहीं विक्की ने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। दोनों काफी एक्साइडेड दिखाए दे रहे हैं।

पति विक्की कौशल संग फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इस तस्वीर पर दोनों ने कैप्शन लिखा, “हमारी जिंदगी का बेस्ट चैप्टर शुरू करने की शुरुआत हो रही है. दिल खुशी और आभार से भरा है।”

कैटरीना और विक्की की शादी

बताते चलें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की नौ दिसंबर 2021 में शादी हुई थी। दोनों ने शादी के लिए राजस्थान के सवाईमाधोपुर को चुना था। दोनों की शादी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें