Highlight

सास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पहुंची महाकुंभ, संगम में लगाई डुबकी

आए दिन बॉलीवुड के कलाकार संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आज सुबह अक्षय कुमार ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। ऐसे में अब कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) भी अपनी सास के साथ महाकुंभ पहुंची है। जहां उन्होंने सास के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज (Katrina Kaif In Mahakumbh) वायरल हो रही हैं।

सास के साथ महाकुंभ पहुंची कैटरीना कैफ

महाकुंभ में कैटरीना अपनी सास के साथ आईं है। पड़ितों के साथ संगम में पूजा अर्चना के बाद कैटरीना ने आस्था कि डुबकी लगाई। ऐसे में अभिनेत्री का ट्रेडिशनल अवतार नजर आया। अभिनेत्री ने सिंपल सा लुक कैरी किया है। उन्होंने पीच कलर का सूट पहना है।

https://twitter.com/explorertalez8/status/1893989699473047824

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब सास-बहू की जोड़ी किसी धार्मिक स्थल पर एक साथ गई हो। इससे पहले भी कैटरीना और उनकी सास को कई धार्मिक जगहों पर साथ जाते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में वो शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने गई थी।

विक्की कौशल ने भी लगाई है संगम में डुबकी

बता दें कि कैटरीना के पति अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्म छावा के प्रमोशन के लिए भी महाकुंभ आ चुके है। विक्की महांकुभ में अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने आए थे। जहां उन्होंने भी संगम में डुबकी लगाई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें