
Karwa Chauth 2025: ग्लोबल आईकॉन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) विदेश में रहकर भी इंडियन त्यौहार नहीं भूली हैं। वो हर त्यौहार सेलिब्रेट करती हैं। हर साल वो करवा चौथ का व्रत भी रखती हैं। इसी बीच उन्होंने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। प्रियंका ने पति निक जोनस के नाम की हाथों में मेहंदी लगाई है। तो वही उनकी बेटी मालती ने भी हाथ में मेहंदी लगाई हुई है।

Karwa Chauth 2025: मेहंदी में Priyanka Chopra ने लिखवाया पति निक का नाम
इस बार भी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है। प्रियंका ने हाथों में मेहंदी लगाई। जिसकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर डालीं।

साथ ही बैकग्राउंड में मेहंदी है रचने वाली गाना भी लगाया। उन्होंने हाथ में निक का नाम हिंदी में लिखवाकर मेहंदी फ्लॉन्ट की। हाथ में उन्होंने निकोल्स लिखवाया है।
बेटी मालती के हाथों पर भी लगाई मेहंदी
इसके साथ ही प्रियंका की बेटी मालती मैरी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई है। अभिनेत्री ने मालती की भी मेहंदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।