Big NewsUttarakhand

धाकड़ धामी के मुरीद हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष!, वायरल वीडियो पर आई माहरा की सफाई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख कर ऐसा लग रहा है मानो वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हो गए हो। वायरल वीडियो पर अब माहरा ने सफाई दी है।

वायरल वीडियो पर आई माहरा की सफाई

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का एक वीडियो वायरल (karan mahra video viral) हो रहा है। जिसमें वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि ये वीडियो फर्जी है और इसे जानबूझकर वायरल किया जा रहा है।

कोतवाली पहुंचा मामला

करन माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने मामले को लेकर देहरादून कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। अमरजीत का कहना है कि सरकार आलोचना सहन नहीं करती, लेकिन अपनी फर्जी प्रशंसा पर चुप रहती है। वहीं महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button