Entertainment

कपिल शर्मा के अमृतसर घर पर फायरिंग?, कनाडा में भी चली थी गोलिया

देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चाओं में है। हालांकि इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल कॉमेडियन के अमृतसर वाले घर के बाहर कथित फायरिंग की जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने उनके घर के बाहर फायरिंग की।

कपिल शर्मा के अमृतसर घर पर फायरिंग!

कपिल शर्मा तो घर पर मौजूद नहीं थे। लेकिन उनका पूरा परिवार घर के अंदर ही था। अभिनेता शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना अमृतसर के होली सिटी इलाके में कपिल शर्मा के घर के बाहर हुई। गनीमत ये रही कि कोई भी इस हमले में घायल नहीं हुआ। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस भी खुलकर नहीं बोल रही है। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

कनाडा में कैफे पर भी चली थी गोलिया

बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन के कनाडा में मौजूद कप्स कैफे पर भी फायरिंग हुई थी। ऐसे में इस हमले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा से बदमाश रंगदारी मांग रहे हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें