Nainital NewsHighlight

रामनवमी पर हल्द्वानी नगर निगम में कन्या पूजन, 150 बेटियों को कराया भोज

हल्द्वानी नगर निगम में आज दूसरा ऐसा मौका था जब रामनवमी पर पर्यावरण मित्रों यानी स्वच्छता कर्मियों की 150 कन्याओं को भोजन कराया गया। मेयर गजराज बिष्ट ने कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

रामनवमी पर हल्द्वानी नगर निगम में कन्या पूजन

बता दें मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मेयर बनने के बाद आज दूसरी बार चैत्र नवरात्र में कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लिया। नगर निगम परिसर में पहले पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद कन्याओं को भोज कराया गया। इस मौके पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण मित्रों की कन्याओं को भोजन कराना ही माता रानी की सच्ची सेवा और आस्था है।

रामनवमी पर हल्द्वानी नगर निगम में कन्या पूजन

कन्याओं के चेहरे पर नजर आई मुस्कान

स्वच्छताकर्मी इस सभी कन्याएं इस मौके पर खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज आयोजित होने का मतलब है कि नगर निगम स्वच्छता कर्मियों को अपने परिवार की तरह मानता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कन्या भोज का आयोजन उनके लिए भगवान के किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: रामनवमी पर CM ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले हमारी आस्था के प्रतीक हैं भगवान राम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें