Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में अचानक आग का गोला बनी कांवड़िए की बाइक, मची चीख-पुकार

हरिद्वार में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह नगलाइमरती के पास कांवड़िए की बाइक अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही बाइक में सवार कांवड़िया समय रहते बाइक से कूद गया।

हरिद्वार में अचानक आग का गोला बनी कांवड़िए की बाइक

घटना हरिद्वार के नगलाइमरती हाईवे के के पास की है। अचानक कांवड़िए की चलती बाइक आग का गोला बन गई। सड़क पर बाइक धू-धू कर चलने लगी। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

हाईवे पर लंबे जाम के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें