EntertainmentHighlight

400 करोड़ से इंचभर दूर!, Kantara Chapter 1 ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन,

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इसने इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक सैयारा को भी पछाड़ दिया है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया। साथ ही अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा।

Kantara Chapter 1 advance booking

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 10वें दिन कांतारा ने की इतनी कमाई

Sacnilk के मुताबिक कांतारा ने दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन करीब 37 करोड़ की कमाई की है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए है। ऑफिशियल आंकड़ों में थोड़ा बहुत चेंज हो सकता है। लेकिन अगर कांतारा ने इसके आसपास ही कलेक्शन किया है। तो फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 396.65 करोड़ हो गया है।

सैयारा का रिकॉर्ड तोड़ा

फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने से बस कुछ ही दूर है। इस कमाई के साथ फिल्म ने सैयारा, जिसका कलेक्शन 329.2 करोड़ रहा, वॉर 2 (236.55 करोड़) और कुली (285 करोड़) जैसी फिल्मों पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म छावा के 600 करोड़ के कलेक्शन के पीछे पड़ी है।

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Kantara Chapter 1 Box Office Collection

  • पहले दिन- 61.85 करोड़
  • दूसरे दिन- 45 करोड़ कमाए.
  • तीसरे दिन- 55 करोड़
  • चौथे दिन- 63 करोड़
  • पांचवें दिन- 31.5 करोड़।
  • छठे दिन- 34 करोड़
  • सातवें दिन- 25.25 करोड़
  • आठवें दिन- 21.15 करोड़
  • नौंवे दिन- 22.25 करोड़

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें