EntertainmentHighlight

Kantara Chapter 1 Advance Booking: ओपनिंग डे में बंपर कमाई करेगी फिल्म, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने

Kantara Chapter 1 Advance Booking: इस दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है।

कांतारा चैप्टर 1 दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन है। जिसमें वो धड़ल्ले से कमाई कर रही है। चलिए जानते है कि एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की। साथ ही ओपनिंग डे में फिल्म कितने से खाता खोलेगी।

Kantara Chapter 1 Advance Booking: कांतारा चैप्टर 1 एडवांस बुकिंग डे 1

28 सितंबर से कांतारा चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग चल रही है। हिंदी समेत फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। कांतारा ने आल इंडिया 12,934 शोज के लिए 5,14,502 टिकट सेल कर लिए है। जिसमें फिल्म ने 13.94 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। तो वहीं ए़डवांस बुकिंग की ब्लॉक सीट का कलेक्शन 21.83 करोड़ रुपए हो गया है। कांतारा की एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि वो आसानी से कांतारा (2022) का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

क्या है फिल्म का बजट? Kantara Chapter 1 Budget

बताते चलें कि कांतारा (2022) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। तो वहीं भारत में नेट कलेक्शन 309.64 करोड़ के आसपास रहा था। फिल्म का बजट 16 करोड़ रुपये था। तो वहीं कांतारा चैप्टर 1 का बजट 125 करोड़ रुपए है।

कांतारा: चैप्टर 1 ओपनिंग डे कलेक्शन प्रीडिक्शन Kantara Chapter 1 opening Day Collection

बात करें कांतारा: चैप्टर 1 डे 1 कलेक्शन प्रीडिक्शन की तो ओपनिंग डे पर फिल्म 40 से 50 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। अभिनय के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने फिल्म को डायरेक्ट और लिखा भी है। इसमें रुकमणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें