highlightNational

कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे का राइट हैंड अमर दुबे मुठभेड़ में ढेर, जानें पूरी कुंडली

कानपुर : आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे कानपुर के अपने बिकरू गांव से फरार होने के बाद से अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है, लेकिन पुलिस ने उसके राइटहैंड अमर दुबे को मार गिराया है। अमर दुबे पुलिस वालों पर गोलियां चलाने में भी शामिल बताया गया। पुलिस ने पश्चिमी यूपी के हमीरपुर में अमर दुबे को मार गिराया है।

Breaking uttarakhand news

विकास दुबे के खास कहे जाने वाले अमर दुबे से एसटीएफ की बुधवार सुबह एक मुठभेड़ हुई थी। इस ऑपरेशन में अमर को मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, अमर दुबे विकास दुबे के साथ कानपुर के बिकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था। अमर ने विकास और उसके साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर भारी गोलाबारी की थी। इस घटना में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

अमर दुबे पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के घर पनाह लेने के इरादे से आया था। इससे पहले उसने हरियाणा के फरीदाबाद में शरण ली थी। अमर दुबे की मूवमेंट के बाद उसे एसटीएफ ने घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा था। इसी दौरान दुबे ने भागने की नाकाम कोशिश करते हुए गोलीबारी की और क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

Back to top button