highlightNational

(अपडेट) कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे को सीधा UP पुलिस को सौंपेने से पहले कोर्ट में होगी पेशी!

Breaking uttarakhand newsमध्य प्रदेश : कानपुर के गैंगस्टर 8 पुलिस जवानों की हत्या करने वाला विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार किया गया. पहले ये खबर आई थी कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस सीधे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। लेकिन, अब ये खबर आ रही है कि विकास दुबे की कोर्ट में पेशी साढ़े चार बजे होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार विकास दुबे तक पहुंचने की खातिर उसके गुर्गों की धरपकड़ करती रही, लेकिन वो लगातार पुलिस को चकमा देता रहा. करीब 6 दिन बीत जाने के बाद भी विकास दुबे का अता-पता नहीं चल पाया था. लेकिन अचानक 9 जुलाई की सुबह पौने 10 बजे उसने उज्जैन में सरेंडर किया, तब जाकर पुलिस महाकाल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

Back to top button