
कानपुर : कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे 80 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में पूरे उत्तर प्रदेश के चप्पे-चप्पे को छान रही है, लेकिन उसका अब तक कुछ नता नहीं चल पाया है। कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ और उसमें शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों के मामले में यूपी पुलिस एक्शन मोड पर है।
कुख्यात बदमाश और कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब विकास दुबे को लेकर जो बात सामने आई है, उससे पुलिस भी हैरान है। जबरन कब्जा की गई जमीनों से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाला विकास दुबे शासन-प्रशासन की भूमाफिया की टॉप-10 सूची में नहीं है। सवाल ये है कि आखिर कौन हैं जो विकास दुबे को बचा रहा है। उसका मददगार कौन है।
योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही बदमाशों और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की थी। कई बड़े भू माफियाओं को सरकार ने बेनकाब भी किया। लेकिन, विकास दुबे पर कोई आंच नहीं आई। जबरन कब्जा की गई जमीनों से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाला विकास दुबे शासन-प्रशासन की भूमाफिया की टॉप-10 सूची में नहीं है।