National

‘अगर राहुल गांधी BJP में आएं तो उनसे शादी करूंगी…’, पोस्ट शेयर कर Kangana Ranaut ने कही ये बात

एक बार फिर कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) अपनी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई है। वो भी किसी और से नहीं बल्कि कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से। जी हां, इससे पहले आप भी ये सुनकर अपने कानों पर विश्वास ना करें, उससे पहले हम आपको बता दें कि कंगना रनौत ने भी इस बात को लेकर हैरानी जताई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि कंगना ने राहुल गांधी से शादी करने की बात कही है। अब इसी पोस्ट को लेकर कंगना रनौत ने चुप्पी तोड़ी है।

Kangana Ranaut ने वायरल पोस्ट को लेकर दी सफाई

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के साथ शादी वाले वायरल पोस्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पोस्ट को अपमानजनक बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट को वो मजाक में नहीं लेंगी।

‘अगर Rahul Gandhi BJP में आएं तो उनसे शादी करूंगी’- पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद से कई तरह की चर्चाएं हुई। इसी बीच एक मीम पेज ने कंगना रनौत की भी पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा है, अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल होंगे तो मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं।’ इसी पोस्ट पर कंगना का गुस्सा फूटा है।

KANGANA RANAUT

कंगना का फूटा गुस्सा

उन्होंने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। जिसके बाद उन्होंने लिखा, “ये फर्जी खबर कितनी घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। इस फर्जी खबर को फैलाने वालों पर शर्म आती है।”

चिराग पासवान के साथ भी अफेयर पर दी थी सफाई

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कंगना को लेकर इस तरह की अफवाहें उड़ी हो। इससे पहले कंगना का नाम चिराग पासवान के साथ जोड़ा जा रहा था। इसपर भी एक्ट्रेस ने सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा कि “अगर उनके बीच रोमांस होता तो अब तक उनके बच्चे हो चुके होते। उन्होंने बताया था तकि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें