highlightNational

कंगना रनौत बोली- किसी के बाप में दम है तो रोक ले, राउत बोले: मेंटल है

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौम मामले में हिमाचल की अभिनेत्री कंगना रनौत पहले दिन से की सुर्खियों में बनी है। कंगना लगातार एक के बाद एक बयान दे रही हैं। जिससे हलचल मची हुई है। कंगना रनौत ने मुंबई को लेकर बयान दिया, बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा था कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा लग रहा है। इस पर कई सिलेब्स ने कंगना के विरोध में ट्वीट किया है। कंगना ने शुक्रवार को कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। इस पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना को मेंटल करार दिया है।साथ ही कहा कि जिस शहर ने उनको शोहरत दी, उसी शहर का अपमान कर रही हैं।

कंगना के बयान पर एक मीडिया ने संजय राउत से सवाल किया। संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। उनसे हम लोगों की व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन, उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस शहर में कंगना रह रही हैं, जिस शहर ने उन्हें इतनी शोहरत दी। वह उसी शहर और मुंबई पुलिस के बारे में इस तरह की बातें कर रही हैं। मुंबई पुलिस ने हमले में लोगों को बचाया। कसाब को पकड़ा, कोरोना के संकट काल में अपनी जान दी और उस मुंबई पुलिस के बारे में वह ऐसी बातें कर रही हैं।

Back to top button