Highlight : फिर मुश्किल में फंसी कंगना और उनकी बहन, अब इस मामले में जारी हुआ समन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फिर मुश्किल में फंसी कंगना और उनकी बहन, अब इस मामले में जारी हुआ समन

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
-kangna-ranaut
FILE

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पिछले लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई हैं। कोई ना कोई विवाद उनसे जुड़ता ही रहता है। कुछ मामलों में उनको दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार से टकराव के बाद से उनकी मुश्किलें और बढ़ रही हैं। अब एक और मामले में कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं।

मुंबई के उपनगर बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद दोनों पर केस दर्ज किया गया है। बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को समन भेजकर तलब किया है। पुलिस ने उन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर 23-24 नवंबर को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है।

Share This Article