Udham Singh Nagar NewsHighlight

स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था कलमा, वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठन ने काटा बवाल

उधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी नगर के स्कूल में बच्चों को बिस्मिल्ला कलमा पढ़ाने का मामला सामने आया है। बच्चों का कलमा पढ़ने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठन को हुई। संगठन ने विरोध काटना शुरू कर दिया।

स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था कलमा

वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। आदर्शनगर मोहल्ले में संचालित एक निजी स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान हिंदू छात्रों को कलमा पढ़वाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ छात्र अरबी भाषा के शब्दों का उच्चारण करते दिख रहे हैं।

हिंदूवादी संगठन ने जताई आपत्ति

वीडियो पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि छोटी कक्षाओं के हिंदू छात्रों को जबरन कलमा पढ़ाया गया। जो उनकी धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एसडीएम को शिकायती पात्र सौंप कर संचालक के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

बच्चों को पिछले 1 साल से पढ़ाया जा रहा था कलमा: प्रिंसिपल

मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश चंद्र सैनी ने बताया कि स्कूल में 110 हिंदू और 80 मुस्लिम स्टूडेंट हैं। करीब एक साल से स्कूल में सभी स्टूडेंट को प्रार्थना के समय बिस्मिल्लाह कलमा पढ़ाया जा रहा है। कलमा पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को स्कूल ने इसे पढ़ाना बंद कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें