
kab hai Maha Shivaratri 2026 Date: इस साल महा शिवरात्रि की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। कोई कह रहा है 14 फरवरी, कोई 15 तो कोई 16 फरवरी को शिवरात्रि होने की बात कह रहा है। ऐसे में अगर आप भी महा शिवरात्रि की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूज है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम आपको सही तिथि के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इस हिसाब से 15 या 16 फरवरी, किस दिन महाशिवरात्रि मनाई जाएगी?
Kab hai Maha Shivaratri 2026: दो दिन पड़ रही है महा शिवरात्रि?
दरअसल शिवरात्रि पर्व को लेकर कन्फ्यूजन इसलिए हो रही है क्योंकि अधिकतर पर्व उदया तिथि के हिसाब मनाए जाते हैं। लेकिन ये बात शिवरात्रि पर लागू नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन रात्रि में शिव की पूजा का महत्व होता है। ऐसे में जब चतुर्दशी तिथि रात के समय मौजूद होती है उसी दिन शिवरात्रि मनाई जाती है।
ये भी पढ़ें:- Ekadashi Kab Hai: 12 या 13 फरवरी, विजया एकादशी कब है? जानिए सही डेट, पूजा मुहूर्त और विधि
कब है महा शिवरात्रि 2026 तारीख (Maha Shivratri 2026 Date)
पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि की तिथि 15 फरवरी 2026 की शाम 05:04 बजे से शुरू हो रही है। तो वहीं 16 फरवरी 2026 की शाम 05:34 बजे समाप्त हो रही है। चूंकि 15 फरवरी 2026 की रात चतुर्दशी तिथि मौजूद रहेगी। इसलिए 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि का पावर पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन रविवार को आप भगवान शिव के नाम का व्रत रख सकते है।
महा शिवरात्रि 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त (Maha Shivratri 2026 Puja Muhurat)
महा शिवरात्रि के दिन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 15 फरवरी 2026 की देर रात 12 बजकर 9 मिनट से रात 1 बजकर 1 मिनट तक रहने वाला है। ये निशिता काल है। इसे शिवरात्रि पूजन का सबसे शुभ समय माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोग रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजा करते है। चलिए चार प्रहर की पूजा का सही समय जान लेते है।
महा शिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजा मुहूर्त (Maha Shivratri 2026 Char Prahar Puja Time)
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय 06:11 पी एम से 09:23 पी एम
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय 09:23 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 16
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 12:35 ए एम से 03:47 ए एम, फरवरी 16
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 03:47 ए एम से 06:59 ए एम, फरवरी 16
महा शिवरात्रि व्रत कब पारित करें? (Maha Shivratri Vrat 2026 Date And Time)
ये तो हमने आपको बता ही दिया कि 15 फरवरी 2026 को महा शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इसका आरंभ सूर्योदय के साथ होगा। तो वहीं समापन अगले दिन यानी 16 फरवरी 2026 के सूर्योदय के बाद किया जाएगा। शिवरात्रि व्रत पारण का समय 16 फरवरी की सुबह 06:59 से दोपहर 03:24 बजे तक रहेगा।
महाशिवरात्रि की पूजा विधि (Maha Shivratri 2026 Puja Vidhi)
- महा शिवरात्रि के समय सुबह जल्दी उठे।
- व्रत का संकल्प लें।
- पूजा के लिए चौकी की स्थापना करें।
- चौकी पर पीला/लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।
- चौकी पर चावल रखें।
- भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें।
- एक मिट्टी या तांबे का कलश पर स्वास्तिक बनाएं।
- उसमें थोड़ा गंगाजल, शुद्ध जल सुपारी, सिक्का और हल्दी की गांठ डालें।
- घी का दीपक जलाएं।
- छोटा शिवलिंग स्थापित करें।
- शिवलिंग का जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें।