Religioushighlight

Dev Diwali 2025 Date: 4 या 5 नवंबर, कब है देव दिवाली?, पृथ्वी पर इस दिन दीपावली मनाने आएंगे देवता

Dev Diwali 2025 Date: कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। ये दिन इसलिए खास है क्योंकि इस तिथि पर देवतागण स्वर्ग से पृथ्वीलोक पर आते हैं। काशी के गंगा घाटों में दीये जलाकर उनका स्वागत किया जाता है। इस अवसर पर गंगा आरती भी दिव्य होती है। हालांकि देव दिवाली कब है इसको लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है।

why is dev diwali celebrated क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

देव दीपावली का मतलब है ‘देवताओं की दिवाली’। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिवजी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस के कहर से देवताओं को मुक्त किया था। इसी उत्साह में सभी देवतागण पृथ्वी लोग पर काशी के गंगाधाट पर दिवाली मनाने आते हैं। चलिए ऐसे में जान लेते है कि इस बार देव दीपावली(Kab hai Dev Diwali) कब मनाई जा रही है।

Dev Diwali

Dev Diwali 2025 Date 5 नवंबर 2025 को देव दीपावली

इस साल देव दीपावली की डेट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। तो आपको बता दें कि पांच नवंबर को देव दिवाली (Kab hai Dev Diwali) मनाई जाएगी। दरअसल पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत चार नवंबर को रात रात 10.36 से हो रही है। तो वहीं पांच नवंबर को शाम 6.48 बजे इसका समापन होगा। उदयातिथि के चलते पांच नवंबर को ही देव दीपावली(dev diwali varanasi date) का पर्व मनाया जाएगा।

देव दीपावली का शुभ मुहूर्त Dev Diwali Shubh Muhurat

देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में रहेगा। जो 5 नवंबर को शाम 05.15 मिनट से शुरू होकर शाम 07.50 तक रहेगा। इस दौरान आप देव दीपावली का पर्व मना सकते हो। इस मुहूर्त के अंदर आप पूजा-पाठ और दीप दान आदि कार्य कर सकते हैं।

देव दीपावली पर भद्रा का साया भी रहेगा। 5 नवंबर 2025 को भद्रा सुबह 06.36 से सुबह 08.44 तक है। हालांकि ये भद्रा स्वर्ग में होगा। जिसके चलते इसका धरती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Back to top button