ReligiousHighlight

Bhai Dooj 2025 Date: आने वाला है भाईदूज!, जानें सही डेट और तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025 Date: हिंदू धर्म में भाई दूज के त्यौहार का काफी महत्व है। हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का ये पावन त्यौहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही ये पर्व भी भाई-बहन के प्रेम से भरे रिश्ते को दर्शाता है।

इस दिन बहने अपनी भाई को सूखा नारियल देकर उसका तिलक करती है। बदले में भाई भी बहनों को उपहार देते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के बाद भाई दूज का ये त्यौहार भी दूर नहीं है। चलिए इस आर्टिकल में जान लेते है भाई दूज कब है(kab hai Bhai Dooj 2025 Date)?

bhai dooj 2025 Date

कब है भाई दूज? bhai dooj 2025 date

जैसा कि हमने आपको बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये त्यौहार मनाया जाता है। ये तिथि 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है। तो वहीं 23 अक्टूबर को रात 10:46 पर इसका समापन होगा। ऐसे में भाई दूज 23 अक्टूबर को(kab hai Bhai Dooj 2025 ) मनाया जाएगा।

क्या है तिलक करने का शुभ मुहूर्त bhai dooj 2025 Muhurat

23 अक्टूबर को तिलक का शउभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक है। भाई को शुभ मुहूर्त पर ही तिलक करें। तिलक से पहले सिर पर फूल, सुपारी, पान और पैसा रखें। जिसके बाद भाई को तिलक लगाए। फिर हाथ में कलावा बांधकर पान खिलाए और गोला दें। ऐसे तिलक करना काफी शुभ माना जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें