नैनीताल : आंध्र प्रदेश व तेलंगाना हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से नियुक्ति के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम की बैठक में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के वरिष्ठ न्यायाधीश रमेश रंगराथन को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश व उत्तराखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्टï को सिक्किम हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी।
इसके अलावा उत्तराखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय कुमार सिंह बिष्ट सिक्किम हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस बिष्ट की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना भी विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।